✕
भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्रक से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
By EditorialPublished on
कार (Car) और ट्रक (Truck) के टकरा जाने के चलते इसमें सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा रायगढ़ के मानगांव के रेपोली में हुई है। सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ (Raigad) जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह 4.45 बजे यह घटना घटी। तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल बताय

x

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) देखने को मिला है। एक कार (Car) और ट्रक (Truck) के टकरा जाने के चलते इसमें सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा रायगढ़ के मानगांव के रेपोली में हुई है। सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ (Raigad) जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह 4.45 बजे यह घटना घटी। तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है।
पुलिस (Police) ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर आ रहा था। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल (Hospital) में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
