✕
एक्सपोर्ट फर्जीवाडे में दो बुलियन कारोबारी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
डीआरआई ने पिछले सप्ताह अशोक कुमार वेलचंद जैन ऊर्फ मटका (60) और हीरालाल जैन (64) को गिरफ्तार किया है। अशोक कुमार वेलचंद जैन ऊर्फ मटका ताडदेव के नवजीवन सोसायटी का रहनेवाला है और हीरालाल भायखला के एस निमकर मार्ग का निवासी है। दोनों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब डीआरआई अधिकारी अशोक जैन के घर पहुंचे थे तो उस वक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये जैन एक वॉल केबिनेट में छिप गया था।

x

मुंबई : फर्जी एक्सपोर्ट रैकेट और कस्टम ड्यूटी चोरी रैकेट (bogus export racket and custom duty evasion racket) की जांच कर रहे राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो बुलियन कारोबारियों को गिरफ्तार किया (bullion traders arrested) है। दोनों कारोबारी हवाला मामलों में संलिप्त होने का आरोप है।
डीआरआई ने पिछले सप्ताह अशोक कुमार वेलचंद जैन ऊर्फ मटका (60) और हीरालाल जैन (64) को गिरफ्तार किया है। अशोक कुमार वेलचंद जैन ऊर्फ मटका ताडदेव के नवजीवन सोसायटी का रहनेवाला है और हीरालाल भायखला के एस निमकर मार्ग का निवासी है। दोनों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब डीआरआई अधिकारी अशोक जैन के घर पहुंचे थे तो उस वक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये जैन एक वॉल केबिनेट में छिप गया था।
दरअसर जी बुलियन के महावीर जैन और महेंद्र सिंह (Mahavir Jain and Mahendra Singh) नामक दो एक्सपोर्टर्स से पूछताछ के दौरान इन दोनों आरोपी कारोबारियों का नाम सामने आया था। जून में पिछले साल एजेंसी ने उनके कार्यालयों पर छापेमारी (Raid) भी की थी और 2.07 करोड़ रुपये कीमत का करीब 4.5 किग्रा गोल्ड और 1.39 करोड़ रुपये नकदी बरामद किया गया था।
डीआरआई ने कशिश मेटल्स के दफ्तर पर भी छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई की थी। कस्टम कानूनों का उल्लंघन करते हुये फर्जीवाडे के जरिये एक्सपोर्ट कारोबार किया जा रहा था जिसके लिये यह कार्रवाई (Action) की गई थी। आरोपी हीरालाल जैन ने हवाला सौदों को अंजाम देने और ब्रोकर के तौर पर फर्जीवाडे में भूमिका निभाने की बात कबूल कर ली है। हीरालाल ने बताया है कि अन्य आरोपी महावीर उसके जरिये ही भारत से बाहर पैसे भेजता था।

Editorial
Next Story
Related News
X