✕
ज्वेलरी शॉप में 40 लाख की सेंधमारी का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अभी भी फरार
By EditorialPublished on
आरोपियों ने जूलरी शॉप से करीब 40 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चुराये थे। प्रभारी पुलिस निरीक्षक विलास भोसले ने इस बाबत जानकारी देते हुये बताया कि शाहिद ऊर्फ शाहिद रजाऊल शेख ऊर्फ बंगाली नामक 28 साल के आरोपी को दहिसर यूनिट की अपराध शाखा के अधिकारियों ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शाहिद को किला कोर्ट ने शनिवार 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं।

x

मुंबई : बोरीवली (Borivali) के महाराणा ज्वेलर्स (Maharana Jewelers) में हुई सेंधमारी के मामले में अपराध शाखा के दहिसर यूनिट के अधिकारियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया (Arrested the Accused) है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहिद शेख (shahid sheikh) है जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस दूसरे आरोपी का तलाश में जुटी है।
दोनों आरोपियों ने जूलरी शॉप से करीब 40 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चुराये थे। प्रभारी पुलिस निरीक्षक विलास भोसले ने इस बाबत जानकारी देते हुये बताया कि शाहिद ऊर्फ शाहिद रजाऊल शेख ऊर्फ बंगाली नामक 28 साल के आरोपी को दहिसर यूनिट की अपराध शाखा के अधिकारियों ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शाहिद को किला कोर्ट ने शनिवार 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील पामेचा(जैन) निवासी झालों की मंदार जिला राजसमंद ज्वेलरी कारोबारी हैं और उनकी बोरीवली ईस्ट में महाराणा ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। जुलाई महीने में इस दुकान का शटर लॉक तोड़कर दो अज्ञात चोरों ने जूलरी शॉप में घुसपैठ कर करीब 40 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण तथा कैश चुरा ली थी और फरार हो गये थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
