Rohit Sharma-Virat Kohli-Gautam Gambhir

नई दिल्ली (एजेंसी) : कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 52 पारियों से शतक (Century) नहीं लगा पाए हैं। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने रोहित पर निशाना साधा है।
श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले और तीसरे वनडे में रोहित को अच्छी शुरूआत तो मिली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। पहले वनडे (ODI) में रोहित ने 67 गेंदों में 83 रन और तीसरे वनडे में 49 गेंदों में 42 रन बनाए थे। गंभीर ने शतक नहीं लगा पाने पर रोहित की आलोचना की है। गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि हमें रोहित के साथ वैसे ही पेश आना चाहिए जैसे हम विराट कोहली
(Virat Kohli)
के साथ पेश आते थे जब वह पिछले साढ़े तीन साल से शतक नहीं लगा पाए थे। हमें रोहित शर्मा के साथ भी उतना ही सख्त होना होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में 50 पारियों से शतक नहीं लगा पाना काफी लंबा समय होता है। गंभीर ने कहा, ऐसा नहीं है कि आपने एक या दो सीरीज में शतक नहीं बना पाए हैं। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से ही उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं दिख रही है। वह जब भी लगाते थे बड़े शतक लगाते थे। वह अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उसे बड़ी पारी में तब्दील करना होगा। यही एक चीज रही जो विराट और रोहित के लिए परेशानी का सबब रही है। विराट ने इससे पार पा लिया, लेकिन रोहित शर्मा को विश्व कप
(World Cup)
से पहले इसे पार पाना होगा। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए इस साल भारत में होने वाले विश्व कप में बेहद महत्वपूर्ण होंगे। रोहित ने वनडे में पिछला शतक 19 जनवरी 2020 में लगाया था। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 119 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से वह वनडे में 11 पारियां खेल चुके हैं। वहीं, टेस्ट में रोहित ने पिछला शतक अगस्त में लगाया था। इसके बाद से वह टेस्ट में चार पारियां खेल चुके हैं। टी20 में रोहित ने पिछला शतक छह नवंबर 2018 में लगाया था । इसके बाद से वह टी20 में 37 पारियां खेल चुके हैं।

Editorial

Editorial

Next Story