Blood Donation
मुंबई : बिसा नरसिहपुरा दिगम्बर जैन समाज मुंबई (छप्पन-वागड़) का रक्तदान शिविर (Blood Donation) एवं धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Religious Cultural Program) से आयोजित किये गए। प्रतियोगिता में भांडुप और अन्टोप हिल (Bhandup and Antop Hill) की टीम सामूहिक विजेता और चारकोप की टीम रनर अप रही। रीटा हथाया की रंगोली, ध्रुव जैन की पेंटिंग, हँसमुख मेहता की कविता, हर्षद बरछा के संगीत और योगेश पंचोली के भाषण ने तालियां बटोरी। मेडिकल केम्प (Medical Camp) में 250 लोगों ने चेकअप करवाया। समाज के डॉक्टर जितेंद्र रैयावत, साक्षी रैयावत, हीरल लखावत और प्रिया लखावत ने सेवाएं दी। रक्तदान शिविर में 155 यूनिट रक्तदान किया गया। अध्यक्ष हीरालाल कचरावत, महामंत्री मांगीलाल राँठिया, धनपाल वड़ावला, बृजलाल हथाया, मांगीलाल हन्डाव, हीरालाल बरछा, सूरजमल रैयावत, बृजलाल वालचंद सलिया एवं ट्रस्टी नाथूलाल कचरावत रमेश विरदावत आदि की उपस्थिति रही। आयोजन सफल बनाने द राइजिंग यूथ टीम प्रदीप हन्डावत, जिनेन्द्र सलिया, लोकेश रैयावत, अर्पित बरछा, कमलेश रैयावत, महेश टाया और मोहित खेड़ावत सक्रिय रहे।
Next Story