✕
चाचा की हत्या करने वाले दो भतीजों को उम्रकैद
By EditorialPublished on
घरेलू विवाद के चलते नया गुड़ा फला खेर नाई निवासी भागचंद पुत्र केसू गमेती की इसी गांव के रहने वाले भतीजे महेंद्र पुत्र होमा गमेती व इसके भाई किशन गमेती ने कुल्हाड़ी कूट व पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक संदीप सिंह दहिया पंद्रह गवाह व 29 दस्तावेज प्रदर्शित कर दोनों आरोपियों पर आरोप सिद्ध करने में सफल रहे। साथ एफएसएल रिपोर्ट हथियार बरामदगी और चश्मदीद गवाह के महत्वपूर्ण साक्ष्य ने भी अभियोजन कहानी का समर्थ

x

नगर संवाददाता उदयपुर : जिले के नाई थाना क्षेत्र में विवाह समारोह में घरेलू विवाद (Domestic Dispute) होने पर चाचा की कूंट कूल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने वाले दो भतीजों को अदालत ने आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा (Punishment) सुनाई।
पुलिस (Police) के अनुसार करीब पौने दो साल पूर्व आपसी घरेलू विवाद के चलते नया गुड़ा फला खेर नाई निवासी भागचंद पुत्र केसू गमेती की इसी गांव के रहने वाले भतीजे महेंद्र पुत्र होमा गमेती व इसके भाई किशन गमेती ने कुल्हाड़ी कूट व पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक संदीप सिंह दहिया पंद्रह गवाह व 29 दस्तावेज प्रदर्शित कर दोनों आरोपियों पर आरोप सिद्ध करने में सफल रहे। साथ एफएसएल रिपोर्ट हथियार बरामदगी और चश्मदीद गवाह के महत्वपूर्ण साक्ष्य ने भी अभियोजन कहानी का समर्थन किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय क्रम तीन के पीठासीन अधिकारी विक्रमसिंह ने चाचा की हत्या करने वाले दोनों भतीजों महेंद्र गमेती व किशन गमेती को भादसं की धारा 302/34 में आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
यह था मामला
नाई (Nai) थाना क्षेत्र में नयागुढ़ा फला निचला खेता निवासी पीड़िता सुगना गमेती ने भागचंद पुत्र केशु गमेती के साथ करीब सात आठ वर्ष पूर्व नाता विवाह किया था। 22 मई 2021 को पति व बच्चों के साथ शादी में गए थे जहां पर भाई हुरजी व पति के बीच किसी बात को लेकर बोलचाल होने पर विवाद बढ़ता देख वे घर आ गए। जेठानी के लड़के किशन व महेंद्र दोनों को पति भागचंद से झगड़ा करने से मना किया। 23 मई 2021 को प्रातः करीब 11 बजे जेठ होमा, देवर सुखलाल, मंगल, किशन, महेंद्र व जेठानी देवरानी मिरी और किशन की पत्नी ने लठ, चाकू, कूंट पत्थर कुल्हाड़ी लेकर आए और पति भागचंद गमेती पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। महेंद्र ने सिर पर कूंट मारी जिससे पति नीचे गिर गया उसके बाद किशन ने कुल्हाड़ी से हमला किया और अन्य आरोपियों ने भी पत्थर लठ्ठ से हमला किया जिससे भागचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायलावस्था में ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस हत्या के संबंध में पीड़िता ने 23 मई 2021 को अपने भाई के साथ नाई थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Editorial
Next Story
Related News
X
