Amit Shah
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस (Congress) पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों पंजाब (Panjab) में चल रही है। कुछ ही दिनों में कांग्रेस की यह यात्रा जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एंट्री कर जाएगी। कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) में राहुल की यात्रा के समाप्त होने से पहले भाजपा ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए प्लान बना लिया है। भाजपा के प्लान के तहत गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह इसके अगले ही दिन 29 जनवरी को पंजाब के पटियाला में भी एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होना है। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे।
हरियाण में कांग्रेस को मिला अच्छा समर्थन
हरियाणा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में अच्छी भीड़ दिखाई दी थी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा कुल 8 दिन तक रही। दिसंबर 21 से दिसंबर 23 के बीच पहले फेज में भारत जोड़ो यात्रा फिरोजपुर जिरका, नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम के जरिए निकली थी। जनवरी 6 से जनवरी 10 के बीच दूसरे फेज में यह यात्रा पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र और अंबाला होकर निकली थी।
भाजपा ने लगाई दिग्गजों की ड्यूटी
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhankar) ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए कई सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी दी है। सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल को सह-आयोजक का जिम्मा दिया गया है।
भाजपा के हरियाणा सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया, अमित शाह की गोहाना रैली के अलावा अमित शाह (Amit Shah) हरियाणा में 3 फरवरी को 3 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम गुरूग्राम, यमुनानगर और नरवाना में संत रविदास जयंती पर आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि हरियाणा (Haryana) में अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story