Youth died -alcohol

उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले के बेकरिया थाना (Bekariya Police Station) क्षेत्र में अत्यधिक शराब (Alcohol) पीने से एक युवक खुले में ही सो गया, जिससे ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मानाराम (35) पुत्र भीमाराम गरासिया निवासी लाली का खेत सेमथला बेकरिया शराब पीने का आदी था। यह आए दिन शराब के नशे में बाहर ही सो जाया करता था। दो दिन पूर्व भी यह शराब पीकर खुले में ही सो गया था। रात्रि को ज्यादा सर्दी पड़ने से इसकी मौत (Death) हो गई। सुबह जब इसके परिजन उसे तलाशते हुए गए तो मरा पड़ा था। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम (Post Mortem) करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Next Story