✕
डेढ़ साल रहेंगे क्रिकेट से दूर पंत
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में लिगामेंट रि- कंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई थी। अब छह हफ्ते बाद एक और सर्जरी (surgery) होनी है। वे कम से कम 18 महीने तक क्रिकेट (Cricket) से दूर रहेंगे। बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंत का वर्ल्ड कप के लिए फिट होना बहुत कठिन है। वह कब लौटेंगे यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। ऋषभ पंत आईपीएल (IPL) के इस साल के सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इसके बावजूद उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पंत को 16 करोड़ रूपए में रिटेन किया था और उन्हें आईपीएल में न खेलने के ब

x

कार्यालय संवाददाता मुंबई : कार एक्सीडेंट (Accident) में गंभीर रूप से घायल होने वाले भारतीय टीम के विकेटकीपर- बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत की पिछले दिनों मुंबई (Mumbai) में लिगामेंट रि- कंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई थी। अब छह हफ्ते बाद एक और सर्जरी (surgery) होनी है। वे कम से कम 18 महीने तक क्रिकेट (Cricket) से दूर रहेंगे। बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंत का वर्ल्ड कप के लिए फिट होना बहुत कठिन है। वह कब लौटेंगे यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। ऋषभ पंत आईपीएल (IPL) के इस साल के सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इसके बावजूद उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पंत को 16 करोड़ रूपए में रिटेन किया था और उन्हें आईपीएल में न खेलने के बाद भी पूरी राशि मिलेगी, हालांकि यह राशि फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि बीसीसीआई देगा। कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए ऋषभ पंत के घुटने के लिगामेंट की सफल सर्जरी दो हफ्ते पहले हुई थी। वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital,Mumbai) में चल रहा है। पंत का ऑपरेशन अस्पताल के स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी हेड डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। ऑपरेशन 3 घंटे तक चला था। अगर पंत 18 महीने तक बहार रहते है तो कई बड़े टूर्नामेंट मिस करेंगे। इनमें जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज, मार्च-अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज, अप्रैल- मई में आईपीएल, जून में टेस्ट चैंपियनशिप ( भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो), जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के अलावा सितंबर में एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
