✕
पार्टनरशिप का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी
By EditorialPublished on
बोरीवली में रहनेवाले शिकायतकर्ता बिल्डर (Builder) की निजी कंपनी है। शिकायतकर्ता बिल्डर पिछले पंद्रह सालों से तेजस से परिचित है। तेजस ने बिल्डर की मुलाकात कर्मवीर से कराई थी। कर्मवीर की भी अपनी एक कंपनी है और इस कंपनी में कर्मवीर खुद एक निदेशक है। कर्मवीर ने बिल्डर को बोरीवली इलाके में अपने दो बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स शुरू होने की बात बताते हुये इसमें पार्टनरशिप (Partnership) देने का प्रस्ताव रखा था।

x

मुंबई : बिल्डिंग प्रोजेक्ट (Building Project) में पार्टनरशिप देने का झांसा देकर बिल्डर से एक करोड़ रुपये की ठगी (Fraud of one crore rupees) के मामले में बोरीवली पुलिस (Borivali Police) ने कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज (Case registered) किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के नाम कर्मवीर राजपुरोहित, तेजस उमेश आशर और अशोक हिम्मतलाल मियानी हैं। तीनों आरोपी निदेशकों से पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी। बोरीवली में रहनेवाले शिकायतकर्ता बिल्डर (Builder) की निजी कंपनी है। शिकायतकर्ता बिल्डर पिछले पंद्रह सालों से तेजस से परिचित है। तेजस ने बिल्डर की मुलाकात कर्मवीर से कराई थी। कर्मवीर की भी अपनी एक कंपनी है और इस कंपनी में कर्मवीर खुद एक निदेशक है। कर्मवीर ने बिल्डर को बोरीवली इलाके में अपने दो बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स शुरू होने की बात बताते हुये इसमें पार्टनरशिप (Partnership) देने का प्रस्ताव रखा था। इस पार्टनरशिप का झांसा देकर आरोपियों ने बिल्डर से 1 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ऐंठने का आरोप है।

Editorial
Next Story
Related News
X
