✕
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से दी जा रही थी धमकी
By EditorialPublished on
नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि नागपुर पुलिस की एक टीम जांच के लिए बेलगावी के लिए रवाना हो गई है और प्रोडक्शन रिमांड मांगा है। अधिकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जेल में बंद कैदी के पास एक मोबाइल फोन है, जिसका इस्तेमाल वह धमकी भरे कॉल करने के लिए करता था।

x

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को धमकी भरे ‘कॉल’ (Threatening Calls) करने और 100 करोड़ रुपये की मांग करने वाले की पहचान कर ली गई है। नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार (Nagpur Police Commissioner Amitesh Kumar) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जेल से धमकी दी जा रही थी। कॉल करने वाला कुख्यात गैंगस्टर और हत्या का आरोपी जयेश कांथा (Accused Jayesh Kantha) है, जो बेलगावी जेल में कैद है। उसने जेल के अंदर अवैध रूप से फोन का इस्तेमाल कर केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में फोन करके धमकी दी। पुलिस के मुताबिक उनके आवास और कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि नागपुर पुलिस की एक टीम जांच के लिए बेलगावी के लिए रवाना हो गई है और प्रोडक्शन रिमांड मांगा है। अधिकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जेल में बंद कैदी के पास एक मोबाइल फोन है, जिसका इस्तेमाल वह धमकी भरे कॉल करने के लिए करता था।
तीन धमकी भरे फोन कॉल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि खामला में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच तीन धमकी भरे फोन कॉल आए, जिसके बाद नागपुर से सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) के नेता गडकरी के नागपुर स्थित आवास और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग
उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने फोन ऑपरेटर से कहा कि वह डी गिरोह (यानी दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) गिरोह) का सदस्य है और उसने गडकरी से 100 करोड़ रुपये की मांग की। उसने मांग नहीं माने जाने पर बम के जरिये मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। अधिकारी के अनुसार, कॉल करने वाले ने पैसे पहुंचाने के लिए अपना फोन नंबर और कर्नाटक का पता दिया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
