Rohit Sharma
त्रिवेंद्रम (एजेंसी) : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में डिविलियर्स से आगे निकल गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ त्रिवेंद्रम (Trivandrum) में तीसरे वनडे मैच के दौरान हिटमैन रोहित शर्मा ने इस उपलब्धि को हासिल किया।
दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जैसे ही श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 24वां रन बनाया, वैसे ही वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स
(AB de Villiers)
से आगे निकल गए। डिविलियर्स ने वनडे क्रिकेट में 9577 रन बनाए हुए हैं, जबकि रोहित शर्मा इस मैच से पहले तक 9554 रन बना चुके थे और तीसरे मैच के दौरान वे डिविलियर्स से आगे निकल गए।
जानकारी के लिए बता दें, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में अब रोहित शर्मा 17 वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इस लिस्ट में वे छठवें भारतीय हैं। रोहित शर्मा ने इसी सीरीज के दौरान 9500 रनों का आंकड़ा पार किया था । वे दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट (ODI International Cricket) में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 49 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। रोहित ने इस पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। रोहित अपने पसंदीदा शॉट पर स्क्वायर लेग क्षेत्र में कैच आउट हो गए।
Editorial

Editorial

Next Story