Ration Distribution
मुंबई : कांदिवली ठाकुर कॉम्प्लेक्स में राजस्थानी सेवा समिति (Rajasthani Sewa Samiti) ने मकर सक्रांति (Makar Sankranti) पर जरूरतमंद परिवारों को साल भर का अनाज एवं राशन वितरण (Ration Distribution) किया। एक वर्ष तक हर महीने अन्नदान किया जाएगा। इस अवसर पर डीआर कोट्स इंक एंड रिजिंस के संस्थापक प्रवीण ड्रोलिया, संस्था उपाध्यक्ष बी.के. बेकेराइका, सचिव प्रदीप तिबड़ेवाल, कोषाध्यक्ष अनिल पांडिया, कमिटी मेंबर मुरारीलाल झुनझुनवाला, घनश्याम कुलवाल,महेंद्र खांडिलिया, श्रवण शाह, कैलाश गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
Next Story