✕
पेपरलीक मास्टरमाइंड का बंगला 30 घंटे में ढहाया
By EditorialPublished on
सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले (Senior Teacher Recruitment Paper Leak Case) के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के घर से जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) (Jaipur Development Authority) ने अवैध निर्माण (Illegal construction) ध्वस्त कर दिया। जेडीए (JDA) को तीन दिन में 30 घंटे से अधिक समय इसको ढहाने में लगा। रविवार को मकान की तीसरी, चौथी मंजिल और पीछे के सेटबैक से अवैध निर्माण को हटाया गया।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : सीनियर टीचर भर्ती पेपर लीक मामले (Senior Teacher Recruitment Paper Leak Case) के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के घर से जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) (Jaipur Development Authority) ने अवैध निर्माण (Illegal construction) ध्वस्त कर दिया। जेडीए (JDA) को तीन दिन में 30 घंटे से अधिक समय इसको ढहाने में लगा। रविवार को मकान की तीसरी, चौथी मंजिल और पीछे के सेटबैक से अवैध निर्माण को हटाया गया। अब मलबा हटाया जाएगा। जेडीए के एन्फोर्समेंट विंग के चीफ रघुवीर सैनी ने बताया कि भूपेंद्र सारण के रजनी विहार स्थित सी 67 पर अवैध निर्माण को हटा दिया गया है। इस मकान के दोनों तरफ तीन मंजिला बड़े मकान बने हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
