Bjp Flag
नई दिल्ली (एजेंसी) : राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोमवार से भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (National Executive Meeting) शुरू हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) समेत तमाम वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। यह बैठक इस साल 10 राज्यों में होने वाले विधानसभा (Assembly) और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिहाज से भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस बैठक के दौरान नेताओं को परोसा जाने वाले वाला भोजन भी खास होगा, क्योंकि मेन्यू में प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) की पसंद का खास ध्यान रखा गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देसी घी में बने व्यंजन परोसे जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के दिल के करीब अनाजदेसी और मोटे से बने व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है। प्र.म. की पहल पर यूएन ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर घोषित किया है। इसलिए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान होने वाले लंच और डिनर सेशन में बाजरे को विशेष जगह दी गई है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री की पसंदीदा दाल खिचड़ी को परोसने की तैयारी है, वहीं बाजरा, जौ, ज्वार और रागी से बने भोजन भी उपलब्ध होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story