✕
पति विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की दीवानी हुई अनुष्का शर्मा
By EditorialPublished on
भारत ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ एकदिवसीय वनडे मैच में 5 विकेट पर 390 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। वहीं, श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य के आगे ताश की पत्तों की तरह ढह गई। इसी के उपलक्ष्य में अनुष्का शर्मा ने अपने पति की सराहना की है। उन्होंने विराट कोहली की सेंचुरी होने पर बल्ला उठाकर किए जाने वाले अभिवादन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक स्टीकर भी लगाया है, क्या खिलाड़ी है।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) । विराट कोहली (Virat Kohli) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में 166 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस अवसर पर अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने पति विराट कोहली की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, क्या लड़का है, क्या इनिंग है ।
गौरतलब है कि भारत ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ एकदिवसीय वनडे मैच में 5 विकेट पर 390 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। वहीं, श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य के आगे ताश की पत्तों की तरह ढह गई। इसी के उपलक्ष्य में अनुष्का शर्मा ने अपने पति की सराहना की है। उन्होंने विराट कोहली की सेंचुरी होने पर बल्ला उठाकर किए जाने वाले अभिवादन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक स्टीकर भी लगाया है, क्या खिलाड़ी है।
विराट कोहली ने 110 गेंदों में 166 रन बनाए। उन्हें तीसरे और अंतिम ओडीआई मैच में यह कारनामा किया है। यह खेल तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया। उन्होंने अपने पति को शानदार इनिंग के लिए शाबाशी भी दी गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली की पारी की प्रशंसा करती नजर आती हैं। अनुष्का शर्मा जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म (Film) से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की है दोनों को 2021 में एक बेटी भी हुई है। अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह सोशल मीडिया (social media) पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
