Pulak Manch's
मुंबई : मुम्बई पुलक मंच (Mumbai Pulak Manch) जोन 9 ने पुलक क्रिकेट प्रतियोगिता (cricket tournament) आयोजित की। उद्घाटन विकास सेठी, प्रकाश पाटनी ने किया। पुलक सागर महाराज के चित्र का अनावरण मनोज बड़जात्या, दीप प्रज्ज्वलन निर्मल गोधा, विमल संघी, रमेश जैन, पदमकुमार कासलीवाल, अजीत पाटनी, स्वरूप सौगानी, ध्वजारोहण सुरेश कोठारी ने किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। विजेता महावीर टीम कांदिवली रही। कार्यक्रम में लोखंडवाला महिला मंच मुंबई का सहयोग रहा। प्रतियोगिता सफल बनाने पुलक मंच गुलालवाडी अध्यक्ष नवीन बड़ोदिया, महामंत्री पारस हेमावत, दिनेश नाकरोत, दिनेश काला, रोली काला का सहयोग रहा। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story