Inauguration of library
मुंबई : तेरापंथ महिला मंडल वाशी (Terapanth Mahila Mandal Vashi) द्वारा स्कूल में लाइब्रेरी का अनावरण (Inauguration of library in school किया गया। साध्वी पंकजश्री की सहवर्ती साध्वी शारदा प्रभा एवं साध्वी सम्यक्त्वयशा का सानिध्य रहा। शुरुआत साध्वी शारदाप्रभा के नमस्कार महामंत्र से हुई। स्वागत संयोजिका इन्दु बड़ाला ने किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण ने बच्चों को किताबों का महत्व कहानी के माध्यम से समझाया। वाइस प्रिंसिपल रमेश गाडके ने लाइब्रेरी का महत्व बताया। तेरापंथ सभाध्यक्ष विनोद बाफना और युवक परिषद अध्यक्ष महावीर सोनी ने विचार रखे। मंत्री अलका मेहता, उपाध्यक्ष विमला कोठारी, कोषाध्यक्ष सुनीता सुतरिया, शीला चंडालिया, अनिता सियाल, हेमलता आच्छा की उपस्थिति रही। संचालन सहसंयोजिका अनिता चपलोत ने किया। आभार ज्ञापन निर्मला चण्डालिया ने किया।
Next Story