✕
मेला घूमाने के बहाने नाबालिग छात्रा से सामूहिक बलात्कार
By EditorialPublished on
नाबालिग छात्रा (Minor Girl Student ) को किराए के कमरे ले गया व बलात्कार (Rape) किया। दोस्त को बुलाकर उससे भी बलात्कार कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस (Police) ने बलात्कार व पोक्सो में मामला (Poxo Case) दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार सरकारी विद्यालय में दसवीं की नाबालिग छात्रा को उसी का रिश्तेदार गत दस जनवरी को मेला दिखाने के बहाने कार में अपने साथ ले गया। वह उसे क्षेत्र में ही अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया।

x

जोधपुर (कास) : जिले में एक रिश्तेदार ने मेला घूमाने के बहाने नाबालिग छात्रा (Minor Girl Student ) को किराए के कमरे ले गया व बलात्कार (Rape) किया। दोस्त को बुलाकर उससे भी बलात्कार कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस (Police) ने बलात्कार व पोक्सो में मामला (Poxo Case) दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार सरकारी विद्यालय में दसवीं की नाबालिग छात्रा को उसी का रिश्तेदार गत दस जनवरी को मेला दिखाने के बहाने कार में अपने साथ ले गया। वह उसे क्षेत्र में ही अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, रिश्तेदार ने फोन कर अपने मित्र को कमरे बुला लिया। उसने भी छात्रा से बलात्कार किया। फिर किसी को न बताने की धमकी देकर छात्रा को घर छोड़ दिया। पीड़िता ने परिजन को पुरी बात बताई। तब परिजन ने रिश्तेदार को उलाहना दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है। आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
