✕
5 फरवरी को होगा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह
By EditorialPublished on
आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता महाकुंभ के विवाह पत्रिका का विमोचन किया। सेवा भारती (seva bharti) की ओर से जोधपुर (Jodhpur) में होने जा रहे इस विवाह समारोह (Marriage Ceremony) में सर्व समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आयोजन समिति के महामंत्री नथमल पालीवाल ने बताया समरसता को बढ़ावा देने के संदेश को लेकर 5 फरवरी को होने वाले इस विवाह समारोह में सर्व समाज के 51 जोड़ों की धूमधाम से

x

जोधपुर (कास) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह मुकंदा दा शुक्रवार को डॉ. हेडगेवार भवन (Dr. Hedgewar Bhavan) पहुंचे। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता महाकुंभ के विवाह पत्रिका का विमोचन किया। सेवा भारती (seva bharti) की ओर से जोधपुर (Jodhpur) में होने जा रहे इस विवाह समारोह (Marriage Ceremony) में सर्व समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आयोजन समिति के महामंत्री नथमल पालीवाल ने बताया समरसता को बढ़ावा देने के संदेश को लेकर 5 फरवरी को होने वाले इस विवाह समारोह में सर्व समाज के 51 जोड़ों की धूमधाम से शादी करवाई जाएगी। बारात स्वागत में जगह-जगह पर 400 से अधिक कार्यकर्ता केसरिया पुष्प वर्षा कर करेंगे। आखलिया चौराहा से विवाह स्थल तक पहली बार रेड कार्पेट भी बिछाया जाएगा। आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बताया संगठन की ओर से समाज में संस्कारों और समरसता को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन हो रहा है।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र, हरदयाल वर्मा, नंदलाल भाई, विभाग संघचालक जगदीश सिंह राजपुरोहित, सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री स्वरूप दान, महानगर संचालक प्रकाश जीरावला, अशोक अग्रवाल, शैलाराम सारण सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Editorial
Next Story
Related News
X
