✕
6 जिलों में तेज शीतलहर का अलर्ट
By EditorialPublished on
र्यालय संवाददाता) : सप्ताह भर से तेज ठंड (Strong Cold) से मिली हुई राहत अब खत्म हो गई है। जयपुर, बीकानेर संभाग में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से सर्दी फिर जोर पकड़ेगी। यहां बफीर्ली हवा चलने के साथ घना कोहरा छाएगा और तापमान में भी जबर्दस्त गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए 6 जिलों में ऑरेंज (तेज शीतलहर ) और 13 जिलों में यलो अलर्ट (शीतलहर ) जारी किया है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार फिर उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इ

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : सप्ताह भर से तेज ठंड (Strong Cold) से मिली हुई राहत अब खत्म हो गई है। जयपुर, बीकानेर संभाग में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से सर्दी फिर जोर पकड़ेगी। यहां बफीर्ली हवा चलने के साथ घना कोहरा छाएगा और तापमान में भी जबर्दस्त गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 14 जनवरी के लिए 6 जिलों में ऑरेंज (तेज शीतलहर ) और 13 जिलों में यलो अलर्ट (शीतलहर ) जारी किया है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार फिर उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इससे दिन- रात के टेम्प्रेचर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा 15 से 17 जनवरी तक तेज शीतलहर का दौर शुरू होगा। वहीं, कहीं-कहीं तापमान जमाव बिंदु पर या उससे नीचे भी जा सकता है।
इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट : मौसम केन्द्र जयपुर ने चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इन जिलों में कल तेज शीतलहर चलने के साथ गलन भरी सर्दी पड़ेगी। इसी तरह गंगानगर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी शीतलहर चलेगी ।

Editorial
Next Story
Related News
X
