Sevantri
प्रातः काल संवाददाता मुंबई : जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ सेवन्त्री (Jain Shvetambara Pagan Sangha Sevantri) का 12वां स्नेह सम्मेलन नाकोड़ाधाम में आयोजित हुआ । सम्मेलन के मुख्य लाभार्थी ललितादेवी चंदनमल चंडालिया व गजराबाई सोहनराज मेहता परिवार थे।

Sevantri conference
शुरुआत नवकारसी के साथ हुई। इसके बाद संघ द्वारा जाजम मुहूर्त कर नवकार मंत्र के जाप के साथ चढ़ावे बोले गए जिसमें सभी ने हिस्सा लिया । संगीतकार निकेश बरलोता ने भक्तिमय माहौल बनाया । महिलाओं और बच्चों के लिए मैजिक शो व गरबा रास का आयोजन किया गया। संघ की जनरल मीटिंग में विभिन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। आयोजन सफल बनाने हिमाचल गुरु भक्त मंडल सेवन्त्री के अध्यक्ष हितेश मेहता, नीलेश मेहता, प्रदीप ल मेहता, नीलेश चंडालिया, रमेश सोनी, मुकेश मेहता, प्रदीप मेहता, विजय मेहता, हसमुख मेहता, दुर्गेश चंडालिया, विशाल वोहरा व अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे। यह जानकारी मंडल महामंत्री नीलेश मेहता ने दी।
Next Story