✕
राहुल की यात्रा को संघ का समर्थ
By EditorialPublished on
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सदैव हमलावर रहने वाले संघ नेताओं का राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर रूख क्यों बदल गया है? श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि (Govind Dev Giri) ने इस यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए राहुल की प्रशंसा की है। रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास (Satyendra Das) ने राहुल को पत्र लिख कर उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की सराहना

x

यह सचमुच गहरे पड़ताल का विषय है कि कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सदैव हमलावर रहने वाले संघ नेताओं का राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर रूख क्यों बदल गया है? श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि (Govind Dev Giri) ने इस यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए राहुल की प्रशंसा की है। रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास (Satyendra Das) ने राहुल को पत्र लिख कर उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की सराहना करते उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं भाजपा (BJP) की बागी साध्वी उमा भारती (Uma Bharti) ने भी खुल कर कहा कि भगवान राम और हनुमान जी की भक्ति भाजपा (BJP) का कॉपीराइट नहीं है। संघ ने एक तरह से स्पष्ट कर दिया है कि संघ का मूल एजेंडा 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' का ही है, यानी जो भी नेता हिंदू (Hindu) हित व देश हित की बात करेगा, संघ और उनके आशांगिक संगठनों का समर्थन उन्हें अवश्य मिलेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
