Nupur Sharma-Gun
नई दिल्ली (एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सस्पेंड हो चुकीं पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को बंदूक का लाइसेंस (Gun License) मिल गया है। पैगंबर मोहम्मद (Paigambar Muhammad) साहब पर टिप्पणी के बाद से जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहीं नूपुर शर्मा को पर्सनल गन रखने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। विवाद (Dispute) के बाद से ही नूपुर शर्मा अंडरग्राउंड (Underground) हैं। 2022 के मध्य में नूपुर ने एक टीवी शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। देशभर में मुसलमानों (Muslim) ने इसका विरोध किया तो दुनिया के कई इस्लामिक देशों ने भी निंदा की। देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए तो नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं थी ।
Next Story