Former DGP ML Lather
कार्यालय संवाददाता जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व डीजीपी एमएल लाठर (Former DGP ML Lather) को सूचना आयुक्त बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने आदेश जारी कर दिए है। गहलोत सरकार (Gehlot government) ने रिटायरमेंट के बाद एमएल लाठर को सूचना आयुक्त (Information Commissioner) बनाकर तोहफा दिया है। सीएम गहलोत के रिटायरमेंट के बाद भी अफसरों पर भरोसा जता रहे हैं। प्रशासनिक कामकाज (Administrative Work) के लिए रिटायर अफसरों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) बहुत विश्वसनीय और योग्य मानते हैं। वे आईएएस-आईपीएस अफसरों (IAS-IPS officer) को रिटायरमेंट (Retirement) के बाद किसी न किसी आयोग, बोर्ड, कमेटी आदि की कमान सौंप रहे हैं। वर्तमान कार्यकाल में उन्होंने पिछले चार सालों में 16 आईएएस-आईपीएस अफसरों को रिटायरमेंट के बाद भी इस तरह की टॉप पोस्टिंग दी है। रोचक बात यह भी है कि इनमें प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे शीर्षतम पदों पर रहने वाले अफसर भी शामिल हैं।

Editorial

Editorial

Next Story