BJP-Congress
जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : राजस्थान (Rajasthan) में राजनीतिक पार्टियों का फोकस अब नए मतदाताओं (New Voters) पर हो गया है। दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) सहित तमाम राजनीतिक पार्टियां नए और युवा मतदाताओं (Youth Voters) को रिझाने की तैयारी में है। राजस्थान में हाल ही में 19 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े हैं। वहीं निवार्चन विभाग का कहना है कि इनमें 4 लाख से ज्यादा वोटर युवा हैं जो 18 वर्ष से ज्यादा के हैं। विभाग का मानना है कि दिसम्बर में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) तक इनकी संख्या बढ़कर 10 लाख के पार जा सकती है।
नए मतदाताओं को देखते हुए भाजपा ने तो हाल ही में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह तय किया है कि अब पार्टी अपना फोकस नए मतदाताओं पर करेगी। इसके लिए अलग से एक अभियान चलाया जाएगा। भाजपा का जनाक्रोश अभियान (Janakrosh Abhiyan) समाप्ति की ओर है। लगभग 20 विधानसभाओं में यह बाकी है। ऐसे में इस अभियान के खत्म होने के बाद 26 जनवरी के बाद भाजपा इसकी शुरूआत कर सकती है।
कांग्रेस भी हाथ से हाथ जोड़ो में करेगी फोकस
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Hath Jodo Abhiyan)26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। अभियान के जिला प्रभारी अपने स्तर पर बैठकें ले रहे हैं। कांग्रेस इस अभियान से लोगों को जोड़ेगी। ऐसे में इसके दौरान कांग्रेस भी नए मतदाताओं और युवाओं पर फोकस कर उन्हें बेहतर ढंग से खुद के साथ जोड़ सकती है। यह भी माना जा रहा है कि युवा वोटर्स के लिए अलग से ड्राइव कांग्रेस चलाएगी।
युवा वोट करते हैं नतीजों को प्रभावित
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा वोटर नतीजों को काफी प्रभावित करता है। यह असर प्रदेश स्तर पर उतना नहीं होता। मगर अब इसका असर बढ़ने लगा है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के लिए नए वोटर को खुद के साथ जोड़ना अहम टास्क है । इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टियां अपना फोकस नए वोटर पर करती हैं। राजस्थान में पिछले चुनाव में वोट प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं था। ऐसे में जो नए वोटर जुड़े हैं वो काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं ।
Editorial

Editorial

Next Story