✕
थामला प्रीमियर लीग का आयोजन संपन्न
By EditorialPublished on
युवा मित्र मंडल थामला द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल-5 एवं साधारण सभा का आयोजन घाटकोपर में किया गया। अध्यक्ष राजेश एस. सोनी, मंत्री अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष चंद्रेश सोनी का नेतृत्व एवं युवा अध्यक्ष राजेश के सोनी, मंत्री पवन सोनी, कोषाध्यक्ष कपिल कुमठ का संयोजन रहा। शुरुआत महिला मंडल की विधा सोनी, शकुंतला सोनी, मीना सोनी, नीलम सोनी के मंगलाचरण से हुई।

x

मुंबई। जैन युवा मित्र मंडल थामला द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता आईपीएल-5 एवं साधारण सभा का आयोजन घाटकोपर में किया गया। अध्यक्ष राजेश एस. सोनी, मंत्री अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष चंद्रेश सोनी का नेतृत्व एवं युवा अध्यक्ष राजेश के सोनी, मंत्री पवन सोनी, कोषाध्यक्ष कपिल कुमठ का संयोजन रहा। शुरुआत महिला मंडल की विधा सोनी, शकुंतला सोनी, मीना सोनी, नीलम सोनी के मंगलाचरण से हुई। दीप प्रज्ज्वलन भगवतीलाल, अनिल सोनी ने किया। अध्यक्ष राजेश सोनी के स्वागत भाषण के बाद प्रतियोगिता शुरु हुई। प्रायोजक संपतलाल, राजेश, नरेश, मदनलाल, मांगीलाल, कैलाश, रमेश सोनी, आनंद, आयुष, काव्य सोनी, कुंदन, मंजू, बबीता, धीरज सोनी, भगवतीलाल, अनिल, पीयूष, राहुल सोनी, उगम देवी, मोहनलाल, अशोक, संतोष सोनी, मीठालाल, मनोज कुमार, चंद्रेश कुमार सोनी, रमेश, ललिता, कावेरी, कार्तिक सोनी, सोहन देवी प्रकाश, उषा, विदित कुमठ, अजितकुमार, नीतेश, विकास, अंकित, प्रीतम कुमठ, प्रदीप सोनी हरकलाल सम्पत, मुकेश सियाल रायचन्द्र, गौरव, धवल सोनी, विनोद , कपिल, दीपक, आकाश कुमठ, शान्तिलाल राजेश, अमित कुमठ, शांतिलाल रविकुमार, प्रीतकुमार सोनी, नीलम, राजेश, अर्नव, द्विती सोनी, मीना, महावीर, ट्टीवशा,भव्य सोनी परिवार का सम्मान किया गया।
साधारण सभा की शुरुआत भगवतीलाल, जी पी सोनी की गीतिका से हुई। अध्यक्ष राजेश सोनी ने कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री अशोक सोनी ने मंडल की गतिविधियो की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष चंद्रेश सोनी ने आय व्यय का विवरण दिया। थामला उपसरपंच दीपक सोनी, रिंकू लाला, पदमेश आमेटा का स्वागत किया गया। गाँव के लक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार की रुपरेखा तैयार की गयी। संचालन चंद्रेश सोनी ने किया। महिला मंडल की साधारण सभा में उषा कुमठ, आशा सोनी, आरती कुमठ का सानिध्य रहा। टीपीएल 5 का फाइनल थामला वॉरियर्स और थामला हार्ड
हिटर्स के बीच हुआ जिसमें विजेता थामला वॉरियर्स रही, जिनके ओनर रवि सोनी थे। महिला फाइनल थामला क्वीन और थामला सुपर जायंट्स के बीच रहा जिसमे थामला क्वीन विजेता बनीं, जिसके ओनर मीना सोनी थे। चुनाव में थामला जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष चंद्रेश सोनी, युवा मंडल के अध्यक्ष पवन सोनी और महिला मंडल अध्यक्ष आशा सोनी को मनोनीत किया। आयोजन सफल बनाने में खेल कमेटी के विवेक पुनमिया, महावीर सोनी, जितेंद्र सोनी, मोहन कुमठ, पीयूष सोनी, गौरव सोनी रितिक सोनी आदि सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
