✕
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने आपसी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया। एएसआई सरदार सिंह ने बताया कि रजा नगर कच्ची बस्ती किशनपोल निवासी अतिकुर्रहमान उर्फ अतिक पुत्र अहमद हुसैन, काष्ठकला मार्ग खैरादीवाड़ा निवासी इशांत उर्फ रौनक पुत्र लोकेश कुमावत और रजा नगर कच्ची बस्ती सूरजपोल निवासी दौरान अली पुत्र इरफान अली को खांजीपीर निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद हुसैन की जानलेवा हमले की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया।

x

नगर संवाददाता उदयपुर : शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने आपसी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया। एएसआई सरदार सिंह ने बताया कि रजा नगर कच्ची बस्ती किशनपोल निवासी अतिकुर्रहमान उर्फ अतिक पुत्र अहमद हुसैन, काष्ठकला मार्ग खैरादीवाड़ा निवासी इशांत उर्फ रौनक पुत्र लोकेश कुमावत और रजा नगर कच्ची बस्ती सूरजपोल निवासी दौरान अली पुत्र इरफान अली को खांजीपीर निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद हुसैन की जानलेवा हमले की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीनों आरोपियों से वारदात में उपयोग में लिया लोहे का पाईप बरामद कर जांच पूर्ण कर अदालत में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। प्रार्थी मोहम्मद सलीम ने गत 1 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपरान्ह तीन बजे किशनपोल निवासी जमाई मोहम्मद जावेद पुत्र मुबारिक हुसैन चौराहे से सब्जी लेकर घर जा रहा था सामने से अतिक लाला, इकबाल व उसके दो अन्य साथी लठ, सरिये से जीजा को जान से मारने की नियत से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहुलुहान हालत में गिर गये। आरोपी मौके से फरार हो गये। जावद के भाई मुख्तियार को भी चार-पांच दिन पूर्व मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। रंजीश के चलते इन्होंने हमला किया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
