lambodi
मुंबई : तेरापंथ मित्र मंडल लाम्बोड़ी (Terapanth Mitra Mandal Lambodi) का 34वां वार्षिक स्नेह मिलन समारोह नाकोडाजी एवं लाम्बोड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंबई (Mumbai) से लगभग 400 यात्री ट्रेन द्वारा आचार्य महाश्रमण के सम्मुख नाकोड़ाजी पहुँचे। नाकोड़ाजी की भक्ति गायक किशन गोयल ने की। संघ के प्रायोजक हंजा बाई हस्तीमल बाफना परिवार का सम्मान मित्र मंडल के कार्याध्यक्ष फतेहलाल धोका, अध्यक्ष भगवतीलाल सिंघवी, मंत्री सुनील धोका, सभा मंत्री सुरेशचंद्र धोका एवं रमेश सांखला ने किया। दूसरे दिन फन फेयर का आयोजन हुआ। इसे सफल बनाने महिला मंडल से मीना बाफना, चेतना धींग, संगीता हिंगड़, पिंकी बडाला, सुमित्रा, भावना, पिंकी सांखला, शांता, मंजुला, निर्मला धोका विमला सिंघवी सक्रिय रहे। शाम को हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं को बांधे रखा। तीसरे दिन जागरूकता रैली गांव में निकाली गई। उसके बाद सांस्कृतिक प्रोग्राम
(Cultural Program)
में सभा अध्यक्ष संपत सिंघवी व मित्र मंडल अध्यक्ष भगवतीलाल सिंघवी ने स्वागत किया। महिला मंडल ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। कीर्ति मेहता ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। रमेश धोका ने स्वरचित गीतिका की प्रस्तुत दी। शांतिलाल धोका, नरेश खाब्या, नरेश बाफना व हस्तीमल बाफना ने विचार व्यक्त किए। तखतमल धोका, भंवरलाल खाब्या, गणेशलाल बाफना, रमेश सांखला का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रोग्राम में निकिता, कुलदीप व धींग परिवार ने मेवाड़ी भाषा में लघु नाटिका प्रस्तुत की। मित्र मंडल, महिला मंडल एवं सभा ने प्रायोजक रोशनलाल,कांतादेवी कुलदीप, निकिता, दिवित धींग परिवार का सम्मान किया।

Lambodi
अगले साल के प्रायोजक निर्मल गेहरीलाल धींग परिवार एवं लाम्बोड़ी में अगले स्नेह मिलन के प्रायोजक शांतिलाल नानालाल सिंघवी परिवार का सम्मान किया गया। हाउजी आयोजन में राहुल खाब्या, आनंद धोका सक्रिय रहे। सम्मेलन सफल बनाने टिकट प्रभारी रमेश हिंगड़, प्रवीण धोखा विरार, प्रवीण धोखा मलाड, अरविंद सांखला, संदीप खाब्या, हुकुम सांखला, भावेश बाफना, देवेंद्र सिंघवी और पारसमल बाफना सक्रिय रहे। ट्रेन प्रभारी मनसुख खाब्या, संपत सांखला, कमलेश बाफना, शांति, महेंद्र, राहुल, सुरेशचंद्र,भाविन धोका इंदरमल, भगवतीलाल सिंघवी थे। नाकोड़ाजी में व्यवस्था संदीप खाब्या, आनंद एवं प्रवीण धोका ने सँभाली। सम्मेलन में सोहनलाल धींग,तखतमल धोका भंवरलाल खाब्या अर्जुनलाल,पारसमल सांखला शोभालाल,पारसमल बाफना शांतिलाल हिंगड़, मीठालाल मेहता बाबूलाल धोखा अन्नराज धोखा शांतिलाल धोका एवं पूर्व सरपंच गणेश गुर्जर की उपस्थिति रही। नरेश मेहता, अशोक, नीलेश, निर्मल धींग, नवीन, लक्ष्मीलाल, पुष्पेंद्र बडाला, रमेश, संपत सांखला कमलेश बाफना आनंद धोका भावेश बाफना, शांति, मनोज, भाविन धोका, कुलदीप धिंग राहुल धोका एवम कन्या मंडल से योमिका सिंघवी, सोनल हिंगड़, दीपांशी धोका का सहयोग रहा। फतेहलाल, सुरेशचंद्र, सुनील धोका का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी भगवतीलाल सिंघवी ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story