✕
अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आज से जयपुर में, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ
By EditorialPublished on
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) की अध्यक्षता में होने जा रहे दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में जी-20 (G-20) से लेकर विधायिका और न्यायपालिका के बीच समन्वय व संबंध जैसे गंभीर विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) सुबह 10.15 बजे करेंगे। इससे पहले मंगलवार शाम को ओम बिरला की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें सम्मेलन की कार्यसूची को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें तय हुआ कि सम्मेलन के दौरा

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) में बुधवार से देश की सभी विधायी संस्थाओं के अध्यक्षों का समागम होने जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) की अध्यक्षता में होने जा रहे दो दिवसीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में जी-20 (G-20) से लेकर विधायिका और न्यायपालिका के बीच समन्वय व संबंध जैसे गंभीर विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारंभ उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) सुबह 10.15 बजे करेंगे। इससे पहले मंगलवार शाम को ओम बिरला की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें सम्मेलन की कार्यसूची को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें तय हुआ कि सम्मेलन के दौरान जी-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत के नेतृत्व और उसमें विधानमंडलों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हो । संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए सभी देश भारत की ओर देखते हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण है कि अगले एक वर्ष में भारत जी -20 के देशों के साथ दुनिया के अन्य देशों में लोकतंत्र सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाए । बिरला ने बताया कि संसद व विधानसभाओं को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने को लेकर भी सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में चर्चा होगी।
एक डिजिटल प्लेटफार्म पर आएंगे सभी विधानमंडल : सम्मेलन के दौरान देश के सभी विधानमंडलों को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श होगा। सभी विधानमंडलों के डिजिटल संसद प्लेटफार्म पर आने के बाद देशभर के विधायी निकायों में किए जा रहे नवाचारों, सूचनाओं व जानकारियों का त्वरित और सुलभ आदान-प्रदान हो सकेगा।
उपराष्ट्रपति का स्वागत : इससें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (Assembly Speaker Dr. CP Joshi) ने स्वागत किया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
