✕
'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर लिस्ट में, 'कांतारा' ने 2 कैटिगरी में बनाई जगह
By EditorialPublished on
द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Director Vivek Agnihotri) की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यानी अब यह फिल्म ऑस्कर पाने के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन इसकी टक्कर. ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की अन्य फिल्मों से होगी। वहीं अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार सभी को बेस्ट एक्टर कैटिगरी में चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने दी ।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : ‘द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Director Vivek Agnihotri) की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यानी अब यह फिल्म ऑस्कर पाने के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन इसकी टक्कर. ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की अन्य फिल्मों से होगी। वहीं अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार सभी को बेस्ट एक्टर कैटिगरी में चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने दी । मंगलवार को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टिस एंड साइंसेज ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिन्होंने ऑस्कर्स 2023 यानी 95वें अकेडमी अवॉर्ड के लिए क्वालिफाई किया है। इस बार ऑस्कर्स के लिए दुनियाभर की 301 फीचर फिल्मों को चुना गया है, जिनमें कुछ फिल्में इंडिया की भी हैं। इनमें 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम भी शामिल है। अपनी फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री की खुशी सातवें आसमान पर है।
विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, एक बड़ी अनाउंसमेंट । 'द कश्मीर फाइल्स' को द अकेडमी ने अपनी पहली लिस्ट में ऑस्कर्स 2023 के लिए चुना है । मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह साल भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा रहा है।
अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती बेस्ट एक्टर के लिए शॉर्टलिस्ट
एक अन्य ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि 'द कश्मीर फाइल्स' के स्टार्स को बेस्ट एक्टर कैटिगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ट्वीट में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार (Anupam Kher, Pallavi Joshi, Mithun Chakraborty and Darshan Kumar) के नाम का जिक्र कर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि अभी तो और आगे जाना है। लंबा रास्ता है। प्लीज सभी को अपना आशीर्वाद दें।
'कांतारा' की ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में 2 कैटिगरी में एंट्री
'कांतारा' (Kantara) ने ऑस्कर 2023 में दो कैटिगरी के लिए क्वालीफाई किया है। इसे 'बेस्ट पिक्चर' और 'बेस्ट एक्टर' कैटिगरी में एंट्री मिली है। यानी अब यह फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए एलिजिबल है। ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ इस फिल्म की कहानी लिखी, बल्कि इसमें एक्टिंग करने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी किया। साल 2022 में रिलीज हुई 'कांतारा' ने छप्परफाड़ कमाई की थी। यह कन्नड़ सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। और अब ऑस्कर में फिल्म को एंट्री मिलने से ऋषभ शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर इस तरह खुशी जाहिर की ।

Editorial
Next Story
Related News
X
