gangsters arrested
मुंबई : पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और महाराष्ट्र एटीएस (Punjab Anti-Gangster Task Force and Maharashtra ATS) के एक संयुक्त अभियान में पंजाब के 3 फरार कुख्यात गैंगस्टरों को मुंबई के कल्याण से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि तीनों हत्या के मामले में आरोपी हैं। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पंजाब के गैंगस्टर सोनू खत्री के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में एटीएस ने रविवार शाम को पड़ोसी जिले ठाणे के कल्याण से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस ने कहा कि तीनों कथित तौर पर गैंगस्टर-आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को मिली विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस अधिकारियों ने अंबिवली में एनआरसी कॉलोनी में जाल बिछाया। पुलिस ने कहा कि कालाचौकी और विक्रोली इकाइयों के अधिकारियों वाली एटीएस टीम (ATS Team) ने स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस (Punjab Police) की मदद से आरोपी को यादव नगर से पकड़ा। अधिकारी ने कहा कि तीनों हत्या, हत्या के प्रयास, हथियार और विस्फोटक ले जाने के मामलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पंजाब पुलिस द्वारा एक अदालत में पेश किया जाएगा।
Next Story