✕
राहुल के बाद अब सड़कों पर उतरेंगी प्रियंका
By EditorialPublished on
हाथ जोड़ो यात्रा (Haath Jodo yatra) के तहत सभी ग्राम पंचायतों और बूथों को कवर करते हुए ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं होंगी। यात्रा के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी का एक पत्र और नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के खिलाफ एक चार्जशीट वितरित की जाएगी। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यात्रा के हिस्से के रूप में हर राज्य में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी ।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है। ऐसे में कांग्रेस (Congress) की स्टेट यूनिट्स जिन राज्यों में जहां मार्च नहीं गुजरी है आलाकमान के निर्देश पर राज्यव्यापी मार्च निकाल रही हैं। कांग्रेस 26 जनवरी से यात्रा के फॉलोअप के रूप में दो महीने के लिए 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू करेगी। इस यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय भूमिका निभा रही हैं।
कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान
हाथ जोड़ो यात्रा (Haath Jodo yatra) के तहत सभी ग्राम पंचायतों और बूथों को कवर करते हुए ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं होंगी। यात्रा के बारे में बात करते हुए राहुल गांधी का एक पत्र और नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के खिलाफ एक चार्जशीट वितरित की जाएगी। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यात्रा के हिस्से के रूप में हर राज्य में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी ।
कांग्रेस की राज्य इकाइयों का मार्च
गुरूवार को बिहार (Bihar) कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Khilesh Prasad Singh) ने बांका जिले के ऐतिहासिक मंदार हिल क्षेत्र से बोधगया तक 1250 किलोमीटर के राज्यव्यापी मार्च की शुरूआत की । पश्चिम बंगाल (West Bengal) में उनके समकक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) भी सड़क पर हैं, जो राज्य भर में 800 से अधिक किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा गंगासागर के सबसे दक्षिणी सिरे से शुरू होकर दार्जिलिंग तक चलेगी।
असम (Assam) में भूपेन कुमार बोरा ने पश्चिम बंगाल- असम सीमा पर धुबरी जिले के गोलकगंज से कुछ दिन पहले राज्य के सबसे पूर्वी बिंदु सदिया तक राज्य भर में 835 किमी से अधिक का मार्च पूरा किया। इस तरह की यात्रा ओडिशा (Odisha) में भी चल रही है । झारखंड, उत्तर प्रदेश और विधानसभा चुनाव वाले त्रिपुरा की राज्य इकाइयों ने भी कई छोटी यात्राओं का आयोजन किया है।
10 दिन में कवर किए विधानसभा क्षेत्र
त्रिपुरा, झारखंड और यूपी (Tripura, Jharkhand and UP) में कांग्रेस के नेता अन्य राज्यों के विपरीत राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं गए। त्रिपुरा के एआईसीसी प्रभारी अजय कुमार ने कहा, हमने खुद को 17 टीमों में विभाजित किया और एक वरिष्ठ नेता की अध्यक्षता में प्रत्येक टीम ने तीन-चार विधानसभा क्षेत्रों और 1700 किलोमीटर की दूरी तय की। इसलिए हमने 10 दिनों की अवधि में हर विधानसभा क्षेत्र को कवर किया।
झारखंड में भीजिला, विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक स्तरों पर यात्राएं की गईं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मैं उन सभी 25 संगठनात्मक जिलों में गया जहां यात्राएं निकाली गईं। हमने सितंबर में ही अभ्यास शुरू कर दिया था और अभी भी कुछ ब्लॉकों में यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
