✕
'नीतीश कुमार को कहिए भाजपा का एजेंट'
By EditorialPublished on
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोलते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि अब बिहार (Bihar) का भला तभी हो सकता है, जब वे कुर्सी छोड़ेंगे। सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर सुधाकर ने कहा कि जो सदन में विधायक की बात नहीं सुनता हो, वह जनता की समस्याओं का क्या समाधान करेगा। सुधाकर सिंह ने कहा कि सीएम समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के तहत लोगों की बात सुनेंगे, तब न समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी तरह की यात्रा लें, लेकिन हम जानते हैं कि वे जनता की बातों को नहीं सुनतें हैं, न सुनेंगे।

x

पटना (एजेंसी) : राजद विधायक सुधाकर सिंह (RJD MLA Sudhakar Singh) ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने नेता को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, पिछले दिनों सुधाकर सिंह के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने कहा था कि सीएम नीतीश के खिलाफ जो भी बोलेगा, वो भाजपा का एजेंट माना जाएगा। सुधाकर सिंह ने साफ-साफ कहा कि मैं नहीं, बल्कि नीतीश कुमार भाजपा का एजेंट हैं। नीतीश कुमार बिहार में भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। इस दौरान सुधाकर सिंह ने कहा कि मुझे नहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा (BJP) का एजेंट कहिए । हालांकि सुधाकर सिंह ने इस दौरान तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया।
नीतीश कुर्सी छोड़ेंगे तभी हो सकता है बिहार का भला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोलते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि अब बिहार (Bihar) का भला तभी हो सकता है, जब वे कुर्सी छोड़ेंगे। सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर सुधाकर ने कहा कि जो सदन में विधायक की बात नहीं सुनता हो, वह जनता की समस्याओं का क्या समाधान करेगा। सुधाकर सिंह ने कहा कि सीएम समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के तहत लोगों की बात सुनेंगे, तब न समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी तरह की यात्रा लें, लेकिन हम जानते हैं कि वे जनता की बातों को नहीं सुनतें हैं, न सुनेंगे। जब सुनेंगे ही नहीं तो किसका समाधान करेंगे।
कुशवाहा जैसे लोगों के बयान पर हम क्या बोले
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बयान (खरमास बाद राजद सुधाकर को बाहर निकाल देगी ) पर राजद विधायक ने कहा कि वैसे लोगों के बयान पर हम प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। जदयू के नेता और प्रवक्ता क्या कहते हैं और क्या पूछते हैं, उनके सवालों का जवाब हम नहीं देते। सुधाकर सिंह ने कहा कि वे उपेंद्र कुशवाहा हों या कोई और जदयू (JDU) का नेता-प्रवक्ता, ऐसे मुखौटों का जवाब हम नहीं देते हैं। सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि राजद के आंतरिक मामलों में उपेन्द्र कुशवाहा जैसे लोगों का न तो बोलने का अधिकार है और न क्षमता।

Editorial
Next Story
Related News
X
