Emergency Parole
मुंबई : पैरोल (Parole) पर छूटने के बाद तीन साल से अधिक समय से फरार हत्या के मामले में दोषी 62 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां पश्चिमी उपनगर साकी नाका से गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा ने रविवार रात संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति हत्या के मामले में 1995 से औरंगाबाद जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, लेकिन नौ मई, 2020 को कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के दौरान उसे आपातकालीन पैरोल (Emergency Parole) पर रिहा कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि उसके कुछ दिन बाद जेल लौटने की उम्मीद थी, लेकिन वह फरार हो गया।
Next Story