✕
पेपर लीक के मास्टरमाइंड के कोचिंग सेंटर पर चला बुलडोजर
By EditorialPublished on
इस बिल्डिंग में रेसिडेंशियल जमीन पर जीरो सेटबैक पर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर बड़े रूप में बने अवैध कॉमर्शियल निर्माण, रोड सीमा पर अवैध कब्जे - अतिक्रमण पर नियम के मुताबिक लीगल प्रोसेस पूरा कर और ऑथोराइज लेवल पर परमिशन लेकर टेक्निकल टीम की निशादेही पर एनफोर्समेंट टीम ने जेसीबी-पोकलेन मशीनों, लोखंडा और ड्रिल मशीनों से अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट की बिल्डिंग को गिरा दिया। बड़ी तादाद में मजदूरों की सहायता से अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया।

x

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) : जेडीए एनफोर्समेंट टीम (JDA Enforcement Team) सोमवार सुबह 7.30 बजे से जयपुर के जोन-05 एरिया में गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर पहुंच गई। जहां शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस (Teacher Recruitment Exam Paper Leak Case) के मुख्य आरोपियों की ओर से चलाए जा रहे 'अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट' (Adhigam Coaching Institute) की बिल्डिंग पर बुलडोजर (Bulldozer) का पीला पंजा चलाया गया । नोटिसों का जवाब तय टाइम पीरियड तक भी नहीं मिलने पर लीगल प्रोसेस अपनाकर और ऑथोराइज स्तर पर परमिशन लेकर अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया। 1 पोकलेन मशीन, 3 जेसीबी मशीन, 12 लोखंडा मशीन, 3 ड्रिल, 2 कटर और मजदूरों की सहायता से बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई की गई। मौके पर जीडीए के चीफ कंट्रोलर + एनफोर्समेंट, सभी सब - कंट्रोलर्स, जोन-5 के डिप्टी कमिश्नर, सभी एनफोर्समेंट ऑफिसर एनफोर्समेंट टीम, इंजीनियरिंग टीम, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से मानसरोवर एसीपी और थानाधिकारी, 50 पुलिस वालों का जाब्ता मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई में शामिल रहे।
बिल्डिंग बाइलॉज उल्लंघन, रेजिडेंशियल जमीन पर अवैध कॉमर्शियल निर्माण और सड़क अतिक्रमण
इस बिल्डिंग में रेसिडेंशियल जमीन पर जीरो सेटबैक पर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर बड़े रूप में बने अवैध कॉमर्शियल निर्माण, रोड सीमा पर अवैध कब्जे - अतिक्रमण (illegal occupation - Encroachment) पर नियम के मुताबिक लीगल प्रोसेस पूरा कर और ऑथोराइज लेवल पर परमिशन लेकर टेक्निकल टीम की निशादेही पर एनफोर्समेंट टीम ने जेसीबी-पोकलेन मशीनों, लोखंडा और ड्रिल मशीनों से अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट की बिल्डिंग को गिरा दिया। बड़ी तादाद में मजदूरों की सहायता से अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया।
शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मुख्य आरोपी चला रहे थे बिल्डिंग में कोचिंग
कोचिंग इंस्टिट्यूट ‘अधिगम' शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपियों की ओर से चलाए जाने की जानकारी मिलने पर 6 जनवरी को सुबह एनफोर्समेंट के चीफ कंट्रोलर और एडिशनल कमिश्नर पीआरएन के नेतृत्व में जेडीए दस्ते, जोन की रेवेन्यू और टेक्निकल टीमों ने मौका निरीक्षण परीक्षण कर संबंधित बिल्डिंग मालिक अनिल अग्रवाल और भूपेन्द्र सारण, सुरेश ढाका, धर्मेंद्र चौधरी सहित 4 कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किए थे। अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को हटाने, अपना जवाब पेश करने के लिए 8 जनवरी को शाम 5 बजे तक का उन्हें समय दिया गया था। खास बात यह कि शुक्रवार को नोटिस दिया गया और रविवार तक जवाब देने का समय दिया गया। रविवार की सुबह फिर से लीगल नोटिस देकर बिल्डिंग से अपना-अपना सामान खाली कर अवैध निर्माण और अतिक्रमणों को हटाने के लिए फिर से पाबंद भी किया गया।
दो रेसिडेंशियल प्लॉट को जोड़कर बनाई गई 5 मंजिला बिल्डिंग
कोचिंग इंस्टिट्यूट 'अधिगम' की बिल्डिंग दो रेसिडेंशियल प्लाट को अवैध रूप से मिलाकर करीब 500 वर्गगज एरिया में बनी हुई हैं। दोनों बिल्डिंगों में 8 से 10 फीट और 20 से 37 फीट तक सेटबैक को कवर कर जीरो सेटबैक पर निर्माण किया गया था। रोड पर बालकनी निकालकर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर बेसमेंट और 5 मंजिला बड़ी अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण कर बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर अलग से कमर्शियल यूज और फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड फ्लोर पर 'अधिगम' नाम का प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाया जा रहा था। जबकि पांचवी मंजिल पर पेंट हाउस का निर्माण किया हुआ पाया गया।
गोपालपुरा मेन रोड पर था अवैध अतिक्रमण
गोपालपुरा बायपास (Gopalpura Bypass) मुख्य रोड पर अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग होने, कॉलोनी में जाने वाली 30 फीट रोड के कार्नर पर बिल्डिंग होने, दूसरी फ्लोर से 3 फुट बालकनी निकालकर ऊपर तक कवर कर अवैध निर्माण पाए जाने और गोपालपुरा बाइपास मुख्य रोड की तरफ 5 फीट बालकानी निकालकर रोड़ सीमा में ऊपर तक अवैध निर्माण पाए जाने पर बुलडोजर चलाकर बिल्डिंग ध्वस्त की गई। बिल्डिंग में आगे की तरफ अवैध कब्जा अतिक्रमण कर केबिननुमा अवैध निर्माण भी था ।
पहले भी जेडीए कर चुका है बड़ी कार्रवाई
पिछले साल रीट भर्ती पेपर लीक मामले में लिप्त रहे रामकृपाल मीणा की स्कूल की चार मंजिला बिल्डिंग को भी जेडीए (JDA) ने तोड़ा था। उस समय जेडीए ने जयपुर के गोपालपुरा स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में बने एसएस कॉलेज और एसएस पब्लिक स्कूल की 4 मंजिला बिल्डिंग को धाराशायी कर दिय बिल्डिंग रामकृपाल की थी और सरकारी जमीन पर बनी थी। उस समय भी जेडीए ने पहले अपने स्तर पर जमीन और बिल्डिंग की जांच करवाई थी और उसके बाद नोटिस जारी करके बिल्डिंग को दो दिन के अंदर जमींदोज कर दिया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
