✕
जयपुर में 2 अफसरों के घर एसीबी की रेड मिलीं सोने की घड़ियां, मिनी सिनेमाहॉल
By EditorialPublished on
खातों में 2 करोड़, 4-4 लाख के कुत्ते और एक लाख का तोता मिला

x
(कार्यालय संवाददाता ) जयपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने प्रदेश में 6 से ज्यादा जगह पर सर्च किया। सर्च में अफसरों के घरों में होम थियेटर, सोने की घड़ियां, लग्जरी कार और बाइक के साथ करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले हैं। दो अफसरों के घरों से 33 लाख रूपए नकदी भी मिली।
बैंक खातों में 2 करोड़ रूपए मिले हैं। इतना ही नहीं, इनके घर से 4-4 लाख रूपए के कुत्ते मिले हैं। एक लाख रूपए का अफ्रीकन तोता भी मिला है। एसीबी का सर्च डिपार्टमेंट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी (डीओआईटी) की सूचना सहायक प्रतिभा कमल और डिस्कॉम के एएओ दीपक गुप्ता के ठिकानों पर चल रहा है। इस दौरान प्रतिभा कमल के घर से सर्च के दौरान 22 लाख, 1 किलो सोना, 2 किलो चांदी, बीएमडब्ल्यू सहित 6 कारें मिली हैं। वहीं, दीपक गुप्ता के घर से सोने की घड़ियां, गहने मिले हैं। साथ ही दीपक के घर के अंदर ही मिनी सिनेमाहॉल बना हुआ था। इसमें एक साथ छह लोग आराम से बैठकर मूवी देख सकते हैं। दरअसल, एसीबी का यह सर्च सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरूपयोग को लेकर किया जा रहा है। एसीबी ने जयपुर में दोनों अफसरों के दो जगहों पर रेड मारी है। यह ऑपरेशन एसीबी के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ कर रहे हैं।
प्रतिभा कमल के आवास से 22.90 लाख कैश मिला है।
दीपक गुप्ता के घर से 11 लाख रूपए मिले.
प्रतिभा कमल के गांधी नगर स्थित आवास पर भी सर्च चल रहा है । प्रतिभा अभी निलंबित है। डीजी एसीबी ने बताया कि सर्च के दौरान प्रतिभा कमल के आवास से 22.90 लाख कैश, 1.3 किलो सोने के गहने, 2.88 किलो चांदी के गहने, एक बीएमडब्ल्यू कार और बाइक, एक आई-20 कार, वॉक्सवेगन कार, आमेर रोड कुंडा में 6 दुकान, 13 प्लॉट, डब्ल्यूटीपी मॉल में दुकान, लालकोठी स्थित सिगनेचर टावर में एक ऑफिस, अजमेर रोड पर एक फ्लैट, बजाज नगर विस्तार में एक प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं।
| तोते की कीमत एक लाख, 4-4 लाख के डॉग
| तोते की कीमत एक लाख, 4-4 लाख के डॉग
एडीजी एसीबी दिनेश एमएन ने | बताया की दोनों ही अधिकारियों के | खिलाफ एसीबी के पास शिकायत आई थी। इसके बाद ह्यूमन और टेक्निकल जांच की गई। दोनों अधिकारियों के घर पर सर्च किया | गया। इस दौरान एएओ दीपक | कुमार गुप्ता के लग्जरी मकान से लेकर होटल और अन्य दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। अब तक दीपक के घर 36 किलो | चांदी मिला है। दीपक के पास जो चाइनीज डॉग मिले हैं, वे 4-4 लाख रूपए के हैं। दीपक के घर से जो | अफ्रीकन तोता मिला है, इसकी कीमत एक लाख रूपए हैं।
दीपक गुप्ता साल 1995 अपने पिता की मृत्यु होने पर एलडीसी के पद पर बिजली विभाग में लगा था। विभागीय परीक्षा देने पर दीपक 2005 में जूनियर अकाउंटेंट बना। इसके बाद विभागीय प्रमोशन लेने पर दीपक एओ बना। दीपक के लग्जरी मकान का आकलन एसीबी कल पीडब्ल्यूडी से कराएगी। वहीं, दीपक और उसकी पत्नी के खातों में 2 करोड़ 15 लाख रूपए मिले हैं। कल एसीबी दीपक और उनके परिवार के लॉकर को खुलवाएगी। वहीं, सिर्फ जयपुर में कुल 17 प्लॉट भी मिले हैं।
दीपक के घर से साथ ही एक लग्जरी होम थियेटर, एक अफ्रीकन ग्रे तोता, चाउ चाउ चाइनिज डॉग (एक जोड़ा), 2 सोने की घड़ी और अन्य इंपोर्टेड घड़ियां, मिनी जिम, पासपोर्ट (परिवार सहित यूएई विजिट) बेशकीमती झूमर और होम अपलाईसेस, सेंसर वाले पंखे/लाइट / दरवाजे मिले हैं। घर में 13 एसी लगे हैं। लाइट वाला फव्वारा, महंगे कारपेट और कई फर्मे और प्रॉपटी के दस्तावेज मिले हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
