कर्नाटक में बढ़ा विवाद

mh ka conflict

बेलगावी (एजेंसी)। कर्नाटक महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गाड़ियों के बाद अब महाराष्ट्र से कर्नाटक पहुंच रहे नेताओं को रोका जा रहा है। कर्नाटक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले
लिया गया।
मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले में कन्नड़ समूहों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान महाराष्ट्र की नंबर प्लेट वाले ट्रक पर पत्थर फेंके गए। यही नहीं इस दौरान लोगों सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कन्नड़ समूह कर्नाटक रक्षण वेदिके से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। यह घटना बेलगावी के ही हीरे बागेवाड़ी में हुई, जहां इन लोगों ने एक ट्रक पर पत्थर फेंके। इसके अलावा महाराष्ट्र की नंबर प्लेट वाले कुछ ट्रकों को रोक भी लिया गया। इस बीच, कर्नाटक की घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोनों राज्यों के लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करेंगी। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्रियों
ने बेलगावी के अपने दौरे को स्थगित कर दिया है। ये मंत्री बेलगावी के 850 गांवों के लोगों से बात करने जा रहे थे। मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि हमने अपने दो मंत्रियों के दौरे के बारे में कर्नाटक सरकार को अधिकृत जानकारी दी थी। लेकिन उनकी ओर
से कहा गया कि आपके मंत्रियों के आने पर कानून-व्यवस्था खराब हो सकती है। इसलिए हमने इस विजिट को स्थगित कर दिया है, लेकिन इसे रद्द नहीं किया गया है। इससे पहले बेलगावी के डीसी दफ्तर पहुंचे महाराष्ट्र एकीकरण समिति के नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समिति के नेता वहां महाराष्ट्र के नेताओं की एंट्री के लिए इजाजत मांगने गए थे। इनके अलावा पुलिस ने महाराष्ट्र की गाड़ियों पर हमला करने के आरोप में कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) के 100 कार्यकर्तओं को भी कस्टडी में लिया
है। गौरतलब है कि कर्नाटक के बेलगावी के हीरेबागवाड़ी में टोल प्लाजा के पास महाराष्ट्र की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। प्रदर्शनकारियों ने कुछ गाड़ियों की नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी थी। आरोप में केआरवी के 100 कार्यकर्तओं को
हिरासत में लिया गया है। पुलिस-प्रदर्शन- कारियों में गहमागहमी
केआरवी कार्यकर्ता बेलगावी में महाराष्ट्र के नेताओं के दौरे के विरोध में बेंगलुरू से वहां पहुंच रहे थे। इसे देखते हुए पुणे-बेंगलुरू नैशनल हाइवे 4 स्थित टोल प्लाजा पर भारी पुलिस तैनात किया गया था। इसी समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी हुई। केआरवी चीफ नारायण गौड़ा ने पुलिस विभाग की कड़ी निंदा की। उन्होंने सवाल किया, हम प्रदर्शन करने महराष्ट्र नहीं जा रहे थे बल्कि बेलगावी जा रहे थे जो कर्नाटक का हिस्सा है। हमें बीच रास्ते रोकना अनुचित है। उन्होंने कहा कि वह गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से इस मामले में बात करेंगे।
बेलगावी में 100 झंडे फहराने की थी योजना
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गौड़ा ने कहा, हमने महाराष्ट्र को कड़ा संदेश भेजने की योजना बनाई थी जो कि सीमा मामले पर बिना मतलब बाधा डाल रहा है। हमने बेलगावी में 100 झंडे फहराने की योजना बनाई थी जिसे पुलिस ने रोक दिया। कर्नाटक में महाराष्ट्र की गाड़ियों पर हमले को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम बसवराज बोम्मई को कॉल करके इस घटना पर नाराजगी जताई है। बोम्मई ने फडणवीस को भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र पासिंग की गाड़ियों को कर्नाटक में सुरक्षा दिया जाएगा। साथ करने वालों पर ऐक्शन लेने की बात कही है।

Next Story