✕
शीजान कहता था मुस्लिम बनो, मांगता था महंगे गिफ्ट
By EditorialPublished on
निषा की मां वनीता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीजान उनकी बेटी तुनिषा पर धर्म बदलने का दबाव बनाता था। साथ ही उससे महंगे गिफ्ट्स भी मांगा करता था । उन्होंने बताया कि एक बार शीजान ने तुनिषा को पीटा भी था। मामले की बात करें तो शीजान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने उनकी रिमांड को शनिवार तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वनीता शर्मा ने कहा कि जब तक शीजान को सजा नहीं मिलेगी तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा की तुनिषा को कोई बीमारी नहीं थी। शीजान के परिवार पर भी हमलावर हो

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई : एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड के मामले में उनकी मां वनीता ने एक्टर शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तुनिषा की मां वनीता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शीजान उनकी बेटी तुनिषा पर धर्म बदलने का दबाव बनाता था। साथ ही उससे महंगे गिफ्ट्स भी मांगा करता था । उन्होंने बताया कि एक बार शीजान ने तुनिषा को पीटा भी था। मामले की बात करें तो शीजान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने उनकी रिमांड को शनिवार तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वनीता शर्मा ने कहा कि जब तक शीजान को सजा नहीं मिलेगी तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा की तुनिषा को कोई बीमारी नहीं थी। शीजान के परिवार पर भी हमलावर होते हुए वनीता ने कहाकि शीजान की मां और उसकी बहन का भी तुनिषा की जिंदगी में दखल रहा है। इसी दौरान उन्होंने बताया कि शीजान नशा कर के सेट पर पहुंचता था ।
उन्होंने बताया कि वो तुनिषा पर धर्म बदलने का भी दबाव बनाता था। वनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी का शीजान के घर पर काफी आना-जाना था और शीजान उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था। उन्होंने बताया कि तुनिषा के व्यवहार में भी इसके चलते बदलाव आने लगा था और वो शीजान की मां को अम्मा कहने लगी थी। साथ ही वो कई ऐसे शब्दों का भी इस्तेमाल करने लगी थी, जिससे उसका मुस्लिम धर्म की तरफ झुकाव दिखने लगा था।
तुनिषा को मारा था थप्पड़
तुनिषा की मां ने बताया कि शीजान उससे महंगे गिफ्ट मांगता था। एक बार जब तुनिषा ने शीजान का मोबाइल चेक किया था, जिसमें उसकी दूसरी लड़कियों के साथ चैट्स थीं, जो तुनिषा ने पढ़ीं। इस बात से शीजान गुस्सा हो गया और उसने तुनिषा को थप्पड़ मार दिया।
शीजान ने तुनिषा को किया 'इस्तेमाल' !
21 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एक्टर शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और वो अभी पुलिस हिरासत में है । पालघर के वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शीजान ने तुनिषा के साथ अपने संबंध खत्म कर लिए थे, लेकिन दोनों के बीच बातचीत होती थी। तुनिषा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया था कि शीजान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका इस्तेमाल किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
