✕
दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
By EditorialPublished on
जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बाघपुरा क्षेत्र में पीड़िता के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई की दोनों बच्चियों को काम के बहाने अहमदाबाद ले जाकर बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में खाटी कमली बाघपुरा निवासी रोशनलाल पुत्र रामलाल धनात को रिमांड अवधि समाप्त होने पर पोक्सो क्रम-1 की अदालत

x
उदयपुर : जिले की बाघपुरा थाना पुलिस ने नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बाघपुरा क्षेत्र में पीड़िता के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई की दोनों बच्चियों को काम के बहाने अहमदाबाद ले जाकर बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में खाटी कमली बाघपुरा निवासी रोशनलाल पुत्र रामलाल धनात को रिमांड अवधि समाप्त होने पर पोक्सो क्रम-1 की अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले की जांच कर रहे बाघपुरा थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत ने बताया कि आरोपी से घटनास्थल की तस्दीक की गई और मामले में साक्ष्य एकत्रित किये।
Next Story
Related News
X

