Student Suicide
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) : जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के सुलई गाँव मे बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपने ही घर मे फाँसी के फंदे ओर लटक कर अपनी इहलीला को त्याग दिया। दोवड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सर्कल में सुलई निवासी राहुल पुत्र कचरूलाल ने अपने ही घर मे लकड़ी की बल्ली पर फाँसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। राहुल को फाँसी के फंदे पर लटके हुए उसके भाई कमलेश ने देखा मृतक राहुल की माँ गीता रिश्तेदार के वहाँ मेहमान गई हुई थी और पिता कचरूलाल रोजगार को लेकर गुजरात अहमदाबाद में था। सूचना मिलने पर दोवड़ा थ पुलिस ने मौके पर पहुँच लाश को फन्दे से उतार अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुँचवाया ।
Next Story