✕
'भ्रष्टाचार के खिलाफ आपका नारा खोखला'
By EditorialPublished on
सांगोद विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि उनका 'भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश' का नारा खोखला है। उनकी सरपस्ती में ही है खनन मंत्री जैसे लोग 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे मंत्री पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। विधायक भरत सिंह ने ये भी कहा कि अगर प्रदेश और पार्टी का हित करना है कि खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पद से मुक्त कर देना चाहिए ।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : अपने पत्र से राजस्थान सरकार की किरकिरी करा चुके कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भरत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अब + तक अपनी ही सरकार के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे भरत सिंह ने अब सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कटघरे में खड़ा किया है।
मुख्यमंत्री पर मंत्री भाया के भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भरत सिंह ने नए साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
सांगोद विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि उनका 'भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश' का नारा खोखला है। उनकी सरपस्ती में ही है खनन मंत्री जैसे लोग 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे मंत्री पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। विधायक भरत सिंह ने ये भी कहा कि अगर प्रदेश और पार्टी का हित करना है कि खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पद से मुक्त कर देना चाहिए ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ 2023 में सड़क पर उतरने की चेतावनी
विधायक भरत सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखते- लिखते यह समझ आ गया है कि वह भ्रष्ट मंत्री प्रमोद जैन भाया को पद से नहीं हटा सकते। ऐसे में विधायक ने सरकार को साफ चेतावनी दे दी है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ साल 2023 में उनको सड़क पर उतरना पड़ेगा। वहीं आगामी चुनाव को लेकर भरत सिंह ने पहले की चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। मंत्री प्रमोद जैन भाया को पद से हटाने के लिए विधायक भरत सिंह अपनी सरकार को 50 से अधिक पत्र लिख चुके हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
