✕
तेल का टिन चुराकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़ा
By EditorialPublished on
इसके बाद उसे शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पकड़े जाने के बाद पुलिस के डर से आरोपी गिड़गिड़ाता रहा । लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। दरअसल मेडिकल चौराहे पर किराने की दुकान पर गुरुवार दोपहर 1-30 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने दुकान की रेकी करने के बाद मौका पाकर वहां रखे तेल के टिन को उठाया और भागने लगे। इसी दौरान पास के दुकानदार के हो-हल्ला करने पर आस-पास के लोगों, वहां खड़े ट्रैफिक पुलिस के प्रदीप सिंह और बिरधा राम ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने चोर की धुनाई कर ट्रैफि

x

जोधपुर (कासं ) : जोधपुर में मेडिकल चौराहे के पास एक किराने की दुकान से तेल के टिन चुरा कर भाग रहे चोर को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और दुकानदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पकड़े जाने के बाद पुलिस के डर से आरोपी गिड़गिड़ाता रहा । लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। दरअसल मेडिकल चौराहे पर किराने की दुकान पर गुरुवार दोपहर 1-30 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने दुकान की रेकी करने के बाद मौका पाकर वहां रखे तेल के टिन को उठाया और भागने लगे। इसी दौरान पास के दुकानदार के हो-हल्ला करने पर आस-पास के लोगों, वहां खड़े ट्रैफिक पुलिस के प्रदीप सिंह और बिरधा राम ने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने चोर की धुनाई कर ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। उन्होंने शास्त्रीनगर थाना पुलिस की चेतक टीम को सूचना दी। मौके पर शास्त्रीनगर थाना एसआई सुलोचना टीम के साथ पहुंचीं और आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर आए।
लोगों ने चोर की धुनाई कर ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। उन्होंने शास्त्रीनगर थाना पुलिस की चेतक टीम को सूचना दी। मौके पर शास्त्रीनगर थाना एसआई सुलोचना टीम के साथ पहुंचीं और आरोपी को पकड़ कर थाने लेकर आए। इस दौरान बाइक लेकर आया दूसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। दूसरे युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान युवक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। बताया जा रहा है कि किराने की दुकान से इससे पहले भी दो बार तेल के टिन चोरी हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले बासनी पुलिस थाने के पास भी एक किराने की दुकान से स्कूटी सवार बदमाश तेल के टिन चोरी करके ले गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
