✕
किसानों को शिंदे सरकार का बड़ा तोहफा
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि विदर्भ के विकास के बिना राज्य का पूरा विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे राज्य के अल्पविकसित क्षेत्रों में प्रगति लाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिंदे ने सदन में एक चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अगर विदर्भ मजबूत है तो राज्य मजबूत होगा । विदर्भ की प्रगति के बिना महाराष्ट्र की संपूर्ण प्रगति मुमकिन नहीं हो सकती।

x

नागपुर (एजेंसी) : महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरूवार को विधानसभा में ऐलान किया कि राज्य सरकार की ओर से 2 हेक्टेयर तक धान की खेती पर किसानों को 15 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर बोनस दिया जाएगा।
इसके चलते प्रदेश के 5 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन की भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह परिषद महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका अदा करेगी। इस परिषद के प्रमुख टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन होंगे।
विदर्भ के विकास के बिना महाराष्ट्र की पूरी प्रगति संभव नहीं : शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि विदर्भ के विकास के बिना राज्य का पूरा विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विदर्भ और मराठवाड़ा जैसे राज्य के अल्पविकसित क्षेत्रों में प्रगति लाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिंदे ने सदन में एक चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अगर विदर्भ मजबूत है तो राज्य मजबूत होगा । विदर्भ की प्रगति के बिना महाराष्ट्र की संपूर्ण प्रगति मुमकिन नहीं हो सकती।
हाल में शुरू हुए नागपुर- मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा कि यह 10 जिलों से गुजरता है और 14 जिलों को अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह विशाल गलियारा विदर्भ में गोंदिया, भंडारा और चंद्रपुर के साथ ही मराठावाड़ा में जालना और नांदेड जैसे जिलों से भी गुजरेगा। उन्होंने कहा कि यह सुपर एक्सप्रेसवे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को भी जोड़ता है।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब राज्य में इतना बड़ा एक्सप्रेसवे बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और नागपुर को एक साथ लाने का सपना देखा था। शिंदे ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने एक्सप्रेसवे के आसपास जमीन खरीदी हैं और यह विदर्भ के लिए एक वरदान साबित होगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
