✕
खुर्शीद बोले- हमारा नेता गांधी परिवार, खड़गे सिर्फ पार्टी चलाने के लिए
By EditorialPublished on
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से पूछा गया था कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में कुछ बदलाव आया है? इस पर खुर्शीद ने जवाब दिया, हमारे नेता गांधी परिवार है और वही रहेगा। खड़गे पार्टी चलाने के लिए हैं। हमें पार्टी को चलाने के लिए एक फुलटाइम नेता की आवश्यकता थी, जोकि पार्टी के कामकाज पर फोकस करे। इससे पहले खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी, जिस पर विवाद शुरू हो गया था। हालांकि, अब खुर्शीद ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था ।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में प्रवेश करने से पहले कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। राहुल गांधी को भगवान राम जैसा बताने वाले + कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अब पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है। खुर्शीद ने साफ किया है कि खड़गे सिर्फ पार्टी चलाने के लिए हैं, जबकि गांधी परिवार ही उनके नेता हैं। खुर्शीद के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है और कहा है कि सच्चाई सामने आ गई है।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से पूछा गया था कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में कुछ बदलाव आया है? इस पर खुर्शीद ने जवाब दिया, हमारे नेता गांधी परिवार है और वही रहेगा। खड़गे पार्टी चलाने के लिए हैं। हमें पार्टी को चलाने के लिए एक फुलटाइम नेता की आवश्यकता थी, जोकि पार्टी के कामकाज पर फोकस करे। इससे पहले खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी, जिस पर विवाद शुरू हो गया था। हालांकि, अब खुर्शीद ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था ।
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- सच आ गया सामने
सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्त गौरव भाटिया ने कहा, सच सामने आ गया है। कांग्रेस चाटुकारिता और वंशवाद में विश्वास करती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस अध्यक्ष कौन है कमान सलमान खुर्शीद के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे को रिमोट कंट्रोल प्रेसिडेंट कहें या रबर स्टैंप प्रेसिडेंट?
पार्टी का मुखौटा हैं खड़गे - भाजपा सांसद का वार
वहीं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोलते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष सिर्फ काम के लिए चुना गया है, लेकिन असली तो गांधी परिवार है। तो यह स्पष्ट हो जाता है कि खड़गे जी चेहरा नहीं, बल्कि पार्टी का मुखौटा हैं और कांग्रेस नेताओं को धोखा देती है। भाजपा सांसद ने एके एंटनी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, एके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस को 2014 में मुस्लिम समुदाय के प्रति झुकाव के कारण हार का सामना करना पड़ा था। यह साबित करता है कि कांग्रेस हिंदुओं का समर्थन पाने के लिए नाटक करती है और हिंदू वोट पाने के बाद, हिंदू तालिबान, पाकिस्तान... कांग्रेस के लिए आतंकवादी में बदल जाते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X