✕
चीन-पूर्वी एशिया से आने वालों के लिए कोविड जांच अनिवार्य
By EditorialPublished on
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरूवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार का यह फैसला एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, और थाईलैंड से भारत आने वाले लोगों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी कोविड जांच- आरटी पीसीआर डालनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले लोगों की 2% रैंडम जांच जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने यह फैसला दुनिया भर में कोविड- 19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद उठाय

x

नई दिल्ली (एजेंसी) : केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए चीन, हांगकांग, जापान, कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले लोगों के लिए कोविड जांच - आरटी पीसीआर अनिवार्य कर दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरूवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार का यह फैसला एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, और थाईलैंड से भारत आने वाले लोगों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी कोविड जांच- आरटी पीसीआर डालनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले लोगों की 2% रैंडम जांच जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने यह फैसला दुनिया भर में कोविड- 19 संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद उठाया है ।
Next Story
Related News
X

