✕
11 वर्षीय बालिका का अपहरण और दुष्कर्म
By EditorialPublished on
पुलिस के अनुसार एक 11 वर्ष 5 माह की पीड़िता ने आरोपी नाथू पुत्र अमरा कालबेलिया, अमरा पुत्र भेरू, भेरू पुत्र रंगलाल कालबेलिया निवासी भुवाणा सुखेर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि ११ सितम्बर को आरोपी घर पर आए थे। इस दौरान आरोपी उसे अकेला देखकर गाड़ी मे डाल कर अपहरण कर ले गए। जहां से शहर के समीप एक चौराहा पर स्थित होटल में रखा और वहां से दूसरे दिन उसे जयपुर ले गए, जहां उसके साथ नाथू कालबेलिया ने दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक जयपुर में रहने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। जहां से घर लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी

x

उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र में एक 11 वर्ष की बालिका ने तीन युवकों के खिलाफ उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार एक 11 वर्ष 5 माह की पीड़िता ने आरोपी नाथू पुत्र अमरा कालबेलिया, अमरा पुत्र भेरू, भेरू पुत्र रंगलाल कालबेलिया निवासी भुवाणा सुखेर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि ११ सितम्बर को आरोपी घर पर आए थे। इस दौरान आरोपी उसे अकेला देखकर गाड़ी मे डाल कर अपहरण कर ले गए। जहां से शहर के समीप एक चौराहा पर स्थित होटल में रखा और वहां से दूसरे दिन उसे जयपुर ले गए, जहां उसके साथ नाथू कालबेलिया ने दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक जयपुर में रहने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। जहां से घर लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी देकर प्रकरण दर्ज करवाया। प्रकरण की जांच वल्लभनगर डिप्टी रविन्द्र प्रताप सिंह कर रहे है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
