Goval Group Mumbai
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई : गोवल ग्रुप मुंबई का आठवां स्नेह सम्मेलन साइलेंट हिल्स रिसॉर्ट मनोर में आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन से आरम्भ हुए सम्मेलन में क्रिकेट प्रतियोगिता, भजन कीर्तन के साथ अन्य प्रोग्राम हुए।
महिला एवं पुरुषों द्वारा गांव के विकास एवं माताजी के मन्दिर चौक बनाने हेतु चर्चा हुई। गोवल ग्राम के होनहार छात्रों एवं सम्मेलन के भामाशाहों का सम्मान किया गया। आगामी सम्मेलन के सहयोगी चतर सिंह परमार, राजूसिंह परमार, करणसिंह परमार, हीरसिंह परमार, किशनसिंह खरवड़ के नाम की घोषणा की गई। गांव से आए अतिथि मोहनसिंह राठौड़, इन्द्रसिंह सिसोदिया, वदनसिंह राठौड़, भीमसिंह परमार, पन्नीबाई, मीराबाई, चंदरीबाई, नाथीबाई, लहरीबाई, लक्ष्मीबाई, पहाड़सिंह परमार, ललितसिंह परमार, हिम्मतसिंह परमार का स्वागत किया गया। 2023 की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष भीमसिंह परमार, उपाध्यक्ष पारसमल मादरेचा, नाहर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुरेशसिंह खरवड़, गमेरसिंह सिसोदिया, प्रचार मंत्री बाबूलाल मादरेचा, उदयसिंह परमार, लालसिंह परमार, रामसिंह परमार, बालूलाल सुथार, मंत्री तख्तसिंह परमार, प्रकाश मादरेचा, सहमंत्री खीमसिंह परमार, गोपालसिंह परमार, परामर्शकर्ता चतरसिंह परमार, वकतसिंह परमार की नियुक्ति की गई। आयोजन सफल बनाने पप्पूसिंह परमार, चतरसिंह खरवड़, शंभूसिंह परमार, केशरसिंह परमार, हिम्मतसिंह परमार, लक्ष्मणसिंह परमार, लक्ष्मण सिंह खरवड़, नाथूसिंह खरवड़, रोशन सिंह परमार, गोविन्द सिंह परमार, नानसिंह खरवड़, अशोक मादरेचा, रमेश मादरेचा, किशनसिंह परमार, लक्ष्मण सुथार, विष्णु सुथार सक्रिय रहे। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी ।
Editorial

Editorial

Next Story