Share Market

कार्यालय संवाददाता मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रूख के बीच स्थानीय स्तर पर नौ समूहों में गिरावट जबकि 11 समूहों में तेजी रहने से आज दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी पिछले लगातार दो दिनों की तेजी गंवाकर सपाट रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 17.15 अंक फिसलकर 60910.28 अंक और एनएसई का निफ्टी 9.80 अंक उतरकर 18122.50 अंक पर सपाट बंद हुआ।
हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही। इस दौरान बीएसई में कुल 3629 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2075 में लिवाली जबकि 1407 में बिकवाली हुई वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 19 कंपनियां रहे जबकि शेष 31 लाल निशान पर रही। कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 116 की गिरावट लेकर 60, 811.52 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 60,713.77 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया।
Next Story