✕
कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
By EditorialPublished on
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूरू मण्डल, उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मण्डल एवं दक्षिण रेलवे के तिरुच्चिराप्पल्लि मण्डलो पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 14806, बाडमेर - यशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.12.22 व 05.01.23 को बाडमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया गडग-हुबली-दावणगेरे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गडग- होसपेटे-कोदूर-अमरावति कालोनी दावणगेरे होकर होकर संचालित होग

x

जयपुर (कास) : दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूरू मण्डल, उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मण्डल एवं दक्षिण रेलवे के तिरुच्चिराप्पल्लि मण्डलो पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 14806, बाडमेर - यशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.12.22 व 05.01.23 को बाडमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया गडग-हुबली-दावणगेरे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गडग- होसपेटे-कोदूर-अमरावति कालोनी दावणगेरे होकर होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 16588, बीकानेर- यशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 01.01.23 को बीकानेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया गडग-हुबली - दावणगेरे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया गडग होसपेटे-कोदूर-अमरावति कालोनी - दावणगेरे होकर संचालित होगी। गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा जो दिनांक 02.01.23, 03.01.23, 05.01.23 व 09.01.23 को अजमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया शाहगंज- जौनपुर - औड़िहार- मऊ होकर संचालित होगी । गाडी संख्या 20973, अजमेर-रामेश्वरम् रेलसेवा जो दिनांक 31.12.22, 07.01.23, 14.01.23, 21.01.23 28.01.23 अजमेर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया विल्लुपुरम-कडलूर पोर्ट-वृद्धाचलम होकर संचालित होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
